भारत में बने दुनिया के पहले पोर्टेबल अस्पताल का 15,000 फीट की ऊंचाई पर हुआ सफल एयरड्रॉप
वायुसेना और सेना ने भारत में बने दुनिया के पहले पोर्टेबल अस्पताल 'आरोग्य मैत्री हेल्थ क्यूब' को 15,000 फीट की ऊंचाई पर पैराड्रॉप करने का सफल परीक्षण किया है। इसे सी-130जे हरक्यूलिस विमान से गिराया गया। इसके ज़रिए सबसे दूरस्थ और पहाड़ी क्षेत्रों में मानवीय सहायता और आपदा राहत कार्यों के लिए विशेष सैन्य संपत्तियों की क्षमताओं को दिखाया गया।
read more at जनसत्ता


