भारत में मारे गए आतंकियों के परिवारों को पेंशन देता था लश्कर कमांडर, पाक में रहस्यमयी हालत में मौत
इस्लामाबाद (पाकिस्तान) की एक मस्जिद में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर कारी सईद उर्फ अब्दुल अज़ीज़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। कारी का काम भारत में मारे गए आतंकवादियों के परिवारों को पेंशन देना और नए आतंकियों की भर्ती करना था। बताया जा रहा है कि वह हाफिज़ सईद के करीबी कमांडरों में से एक था।
read more at Republic World


