भारत में मिली कॉकरोच की नई प्रजाति
ज़ूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के शोधकर्ताओं ने पुणे में कॉकरोच की एक नई प्रजाति 'Neoloboptera peninsularis' की खोज की है। नाथाचीवाड़ी इलाके में मिली इस प्रजाति की पहचान आधुनिक डीएनए तकनीक का उपयोग करके की गई। यह पहली बार है जब भारत में कॉकरोच प्रजाति की पहचान करने के लिए इस तरह की विधि का उपयोग किया गया है।


