Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारत में मिले कोविड-19 के वेरिएंट ओमीक्रॉन के 4 सब वेरिएंट: ICMR

short by Monika sharma / on Tuesday, 27 May, 2025
भारत में कोविड-19 के ऐक्टिव मामले 1,000 से अधिक होने के बाद आईसीएमआर ने सोमवार को बताया कि भारत में मिल रहे कोविड-19 के वेरिएंट्स के सिर्फ हल्के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। साथ ही बताया है कि देश में कोविड-19 के वेरिएंट ओमीक्रॉन के 4 सब वेरिएंट मिले हैं। इनमें LF.7, XFG, JN.1 और NB. 1.8.1 शामिल हैं।