भारत में रिलीज़ नहीं होगी पाकिस्तानी ऐक्टर फवाद खान की बॉलीवुड फिल्म 'अबीर गुलाल': रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तानी ऐक्टर फवाद खान की बॉलीवुड फिल्म 'अबीर गुलाल' की रिलीज़ पर सरकार ने रोक लगा दी है और फिल्म के गाने यूट्यूब इंडिया से हटवा दिए हैं। मौजूदा राजनयिक और सुरक्षा माहौल को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया। दरअसल, पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद फिल्म के बॉयकॉट की मांग उठी थी।
read more at हिन्दुस्तान


