भारत में सबसे लंबा सफर तय करने वाली ट्रेनें कौन-कौनसी हैं?
डिब्रूगढ़ (असम) से कन्याकुमारी (तमिलनाडु) के बीच चलने वाली 15905/15906 विवेक एक्सप्रेस भारत में सबसे लंबा सफर तय करने वाली ट्रेन है। 59 स्टेशनों पर रुकते हुए 4153 किलोमीटर का सफर तय करने में इस ट्रेन को 75 घंटे से अधिक समय लगते हैं। वहीं, दूसरे स्थान पर 16317/16318 हिमसागर एक्सप्रेस और तीसरे स्थान पर 12507/12508 तिरुवनंतपुरम-सिलचर एक्सप्रेस है।
read more at News18 हिंदी


