भारत में हर 2 में से 1 डॉक्टर की प्रिस्क्रिप्शन नहीं करती दिशा-निर्देशों का पालन: स्टडी
इंडियन जर्नल ऑफ मेडिकल रिसर्च में छपी स्टडी के मुताबिक, भारत में हर 2 में से 1 डॉक्टर की प्रिस्क्रिप्शन दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करती है। स्टडी में एम्स दिल्ली, जिपमर पुद्दुचेरी और सीएमसी वेल्लोर जैसे अस्पतालों की प्रिस्क्रिप्शन शामिल थीं। बकौल स्टडी, ऐसे में लोगों के लिए इलाज महंगा होता है और उन्हें दवाइयों से रिऐक्शन हो सकता है।


