Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारत मौसम विज्ञान विभाग में निकली 134 पदों पर भर्ती, ₹1.23 लाख तक मिलेगा वेतन

short by प्रियंका वर्मा / on Saturday, 22 November 2025
भारत मौसम विज्ञान विभाग में प्रोजेक्ट साइंटिस्ट (E/I/II/III), साइंटिफिक असिस्टेंट और एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट के 134 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार वेबसाइट mausam.imd.gov.in पर जाकर 24 नवंबर से 14 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इनके लिए आयुसीमा 30-50 वर्ष तय की गई है और प्रोजेक्ट साइंटिस्ट को ₹1.23 लाख/माह और साइंटिफिक व एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट को ₹29,200/माह तक सैलरी मिलेगी।
read more at IMD