भारतीयों को लेकर जा रहे जहाज़ पर रूसी ड्रोन का हमला, कैप्टन की हुई मौत
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि सोमवार को काला सागर में एक जहाज़ पर रूसी ड्रोन हमला हुआ जिसमें जहाज़ के कप्तान की मौत हो गई। जहाज़ पर भारतीय और अज़रबैजानी नागरिक भी मौजूद थे। मक्का लेकर जा रहा यह जहाज़ तुर्किये के स्वामित्व में था। हमले के बाद चालक दल के 11-सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया है।
read more at Hindustan Times


