Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारतीय अंतरिक्षयात्री शुभांशु शुक्ला के अंतरिक्ष मिशन के लिए भारत ने किया कितना भुगतान?

short by रौनक राज / on Tuesday, 10 June, 2025
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने भारतीय अंतरिक्षयात्री शुभांशु शुक्ला के अंतरिक्ष मिशन के लिए $70 मिलियन (करीब ₹600 करोड़) का भुगतान किया है। पहले यह मिशन 10 जून को लॉन्च होना था लेकिन अब इसे 11 जून को लॉन्च किया जाएगा। गौरतलब है कि शुभांशु शुक्ला इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) जाने वाले पहले भारतीय होंगे।