भारतीय टीम की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैन्स हुए घायल, कुछ को सांस लेने में हुई तकलीफ
मुंबई पुलिस ने बताया है कि गुरुवार को भारतीय क्रिकेट टीम की टी20 विश्व कप 2024 की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैन्स घायल हो गए और कुछ को सांस लेने में भी तकलीफ हुई। रिपोर्ट्स के अनुसार, परेड के दौरान कई लोग बेहोश भी हुए। मरीन ड्राइव से वानखेड़े स्टेडियम तक हुई परेड के लिए लाखों फैन्स जुटे थे।
read more at Times Now नवभारत


