भारतीय टीम घर पर अपने सबसे कम टेस्ट टोटल पर हुई आउट
भारतीय टीम गुरुवार को घर पर अपने सबसे कम टेस्ट टोटल (ओवरऑल तीसरा सबसे कम) पर आउट हो गई। न्यूज़ीलैंड ने भारत को बेंगलुरु टेस्ट की पहली पारी में 31.2-ओवरों में 46-रनों पर ऑल आउट किया। विराट कोहली और सरफराज़ खान समेत 5 खिलाड़ी डक पर आउट हुए। भारत का घर पर पिछला सबसे कम टेस्ट टोटल 75-रन (1987) था।
read more at ESPNcricinfo


