Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारतीय नागरिक UAE में UPI से रुपए में कर सकते हैं भुगतान

short by आकांक्षा / on Saturday, 17 August, 2024
भारतीय नागरिक यूपीआई के जरिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में रुपए में भुगतान कर सकते हैं। सबसे बड़ी खुदरा कंपनियों में से एक लुलु ने देश में मौजूद अपने सभी स्टोर में यूपीआई से भुगतान स्वीकार करने का विकल्प ग्राहकों को देना शुरू कर दिया है। कई अन्य बड़े और छोटे व्यापारी भी यूपीआई से भुगतान स्वीकार कर रहे हैं।