भारतीय नौसेना को मिली ताकत, पीएम मोदी ने देश में बने 3 नए युद्धपोतों को नौसेना में किया शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कोलकाता में स्वदेशी डिजाइन और तकनीक से बने तीन युद्धपोतों को भारतीय नौसेना में शामिल किया। इनमें उन्नत स्टेल्थ फ्रिगेट INS दुनागिरी, बड़ा सर्वेक्षण पोत INS संशोधक और पनडुब्बी रोधी युद्धक पोत INS अग्रय शामिल हैं। पीएम मोदी ने भारतीय नौसेना और इन युद्धपोतों के निर्माण से जुड़े सभी वैज्ञानिकों को बधाई दी।
read more at X


