भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम चीन से हारकर पेरिस ओलंपिक्स से हुई बाहर
भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम प्री-क्वॉर्टर फाइनल मुकाबले में चीन से 0-3 से हारकर पेरिस ओलंपिक्स से बाहर हो गई है। भारत की ओर से अचंता शरत कमल, हरमीत देसाई और मानव ठक्कर ने टीम का प्रतिनिधित्व किया था। वहीं, भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम रोमानिया को 3-2 से हराकर क्वॉर्टर फाइनल में पहुंच गई है।
read more at भाषा


