भारतीय फाउंडर ने गोवा में खरीदा ₹2 करोड़ का विला, अब हर महीने कमा रहा ₹1 लाख
भारतीय फाउंडर-इन्वेस्टर अक्षत श्रीवास्तव ने बताया है कि उन्होंने 2023 में गोवा में ₹2 करोड़ का 3 बीएचके विला खरीदा था जिससे वह एयर बीएनबी के ज़रिए ₹1 लाख/माह कमा रहे हैं। बकौल श्रीवास्तव, अब विला की अनुमानित कीमत ₹2.7-2.8 करोड़ है और सालभर में 65% ऑक्यूपेंसी रहती है। उन्होंने कहा, "मेरा इसे बेचने का फिलहाल कोई विचार नहीं।"
read more at Hindustan Times


