भारतीय मूल के शख्स ने सिंगापुर में पत्नी के लिए खरीदा सोना, लकी ड्रॉ में जीते ₹8.45 करोड़
भारतीय मूल के बालासुब्रमण्यम चितंबरम ने सिंगापुर में एक ज्वेलरी शॉप में $1 मिलियन (लगभग ₹8.45 करोड़) का लकी ड्रॉ जीता है। चितंबरम ने अपनी पत्नी के लिए सोने की चेन खरीदकर लकी ड्रॉ में एंट्री पाई थी। उन्होंने कहा, "आज मेरे पिता की चौथी पुण्यतिथि है। यह आशीर्वाद है।" वह 21 साल से सिंगापुर में काम कर रहे हैं।
read more at Hindustan Times


