Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारतीय मछुआरों को बचाने के लिए पाक के जहाज को खदेड़ते भारतीय तटरक्षकों का वीडियो आया सामने

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Monday, 18 November, 2024
भारतीय मछुआरों को बचाने के लिए पाकिस्तान की सरकारी एजेंसी के जहाज को खदेड़ते भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) के जहाज अग्रिम का एक वीडियो सामने आया है। एएनआई ने बताया कि पाकिस्तानी एजेंसी का जहाज मछुआरों को पाकिस्तानी सीमा में ले जा रहा था। भारतीय तटरक्षकों ने करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद सातों मछुआरों को बचा लिया।
read more at X