Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारतीय महिला टीम की ओपनर शेफाली वर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किए 3,000 रन

short by सौरभ भटनागर / on Tuesday, 23 July, 2024
महिला एशिया कप-2024 में नेपाल के खिलाफ मंगलवार को खेले गए मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बल्लेबाज़ शेफाली वर्मा ने 81 (48) रनों की पारी खेली। इस पारी के साथ ही शेफाली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 3,000 रन भी पूरे कर लिए हैं। इस मैच में शेफाली ने सिर्फ 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।