Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारतीय शेयर बाज़ार में जारी रहेगी तेज़ी: जेफरीज़

short by श्वेता भारती / on Thursday, 18 July, 2024
ब्रोकरेज फर्म जेफरीज़ के ग्लोबल इक्विटी स्ट्रैटजिस्ट क्रिस वुड ने कहा है कि भारतीय शेयर बाज़ार में फिलहाल तेज़ी जारी रहेगी। क्रिस ने कहा कि भारत में 2002-2009 के बीच जो तेज़ी देखी गई थी, उसकी पुनरावृत्ति हो सकती है। बकौल क्रिस, प्राइवेट सेक्टर के निवेश में तेज़ी जारी रहेगा। निफ्टी में इस साल अब तक 13% तेज़ी आई है।