Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारतीय सेना को मिलेंगी ₹1.05 लाख करोड़ की नई मिसाइलें और बख्तरबंद गाड़ियां

short by हिमांशु श्रीवास्तव / on Thursday, 3 July, 2025
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) ने गुरुवार को करीब ₹1.05 लाख करोड़ की लागत वाले 10 प्रमुख रक्षा खरीद प्रस्तावों को मंज़ूरी दी है। इसके तहत भारतीय सेना को बख्तरबंद रिकवरी वाहन, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, कॉमन इन्वेंट्री मैनेजमेंट सिस्टम और कई मिसाइलें मिलेंगी। ये सभी हथियार और सिस्टम भारत में ही डिज़ाइन किए जाएंगे।