भारतीय सेना के मूवमेंट का वीडियो वायरल करने वाले युवक को राजस्थान में किया गया गिरफ्तार
भारत-पाकिस्तान में जारी तनाव के मद्देनज़र राजस्थान की बाड़मेर पुलिस ने सोशल मीडिया पर भारतीय सेना के मूवमेंट का वीडियो वायरल करने के आरोप में एक 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पहलगाम आतंकी हमले के बाद संवेदनशीलता को देखते हुए सरकार ने सेना की गतिविधियों की फोटो/वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक लगाई है।
read more at X


