भारतीय सेना ने 10 सैन्य छावनियों के शहरी स्थानीय निकायों में विलय की बनाई योजना
भारतीय सेना ने 10 सैन्य छावनियों को शहरी स्थानीय निकायों को सौंपने की योजना बनाई है। इसके तहत देहरादून, देवलाली, नसीराबाद, बबीना, अजमेर, रामगढ़, मथुरा, शाहजहांपुर, क्लेमेंट टाउन और फतेहगढ़ छावनी को शामिल किया गया है। बकौल रिपोर्ट, भारतीय सेना जल्द ही उत्तराखंड, महाराष्ट्र, राजस्थान, झारखंड और उत्तर प्रदेश की सरकारों के साथ इस प्रक्रिया को अंतिम रूप देगी।
read more at ABP न्यूज़


