Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts
भारतीय सेना ने जवानों के लिए सोशल मीडिया इस्तेमाल को लेकर नीति में किया बदलाव
short by पंकज कसरादे / on Thursday, 25 December, 2025
भारतीय सेना ने सोशल मीडिया के इस्तेमाल को लेकर अपनी नीति में बदलाव किया है। अब सेना के जवान इंस्टाग्राम का उपयोग केवल देखने और निगरानी के उद्देश्य से कर सकेंगे। उन्हें पोस्ट करने या पोस्ट पर लाइक और कमेंट करने की अनुमति नहीं होगी। डिजिटल गतिविधियों से जुड़े सेना के पुराने नियम पहले की तरह ही लागू रहेंगे।