भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश करते हुए राजस्थान में बॉर्डर पर पकड़ा गया पाकिस्तानी रेंजर
रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रीगंगानगर (राजस्थान) में बीएसएफ ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर एक पाकिस्तानी रेंजर को पकड़ा है। बकौल रिपोर्ट्स, पाकिस्तानी रेंजर भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास कर रहा था व उससे पूछताछ जारी है। गौरतलब है, बीते दिनों पाकिस्तानी सेना ने फिरोज़पुर (पंजाब) में भारत-पाकिस्तान सीमा से बीएसएफ जवान को पकड़ लिया था जिसे अबतक नहीं छोड़ा गया है।
read more at News18 हिंदी


