भारतीय हॉकी टीम की जर्सी का रंग नीले से केसरिया करने पर विवाद बढ़ गया है। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने कार्यकारी बोर्ड को बताए बिना फैसला लेने पर नाराज़गी जताई और महासंघ के पदाधिकारियों से इसको लेकर स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं, महासचिव भोलानाथ सिंह ने दावा किया कि सभी अधिकारी और खिलाड़ी इस बदलाव से अवगत थे।