भारत विरोधी गतिविधियों के आरोप में भारतीय मूल की ब्रिटिश प्रोफेसर का ओसीआई रद्द
वेस्टमिंस्टर यूनिवर्सिटी (लंदन) में राजनीति और अंतरराष्ट्रीय संबंधों की प्रोफेसर नितशा कौल ने कहा है कि भारत सरकार ने 'भारत विरोधी गतिविधियों' के कारण उनका ओवरसीज़ सिटिज़नशिप ऑफ इंडिया (ओसीआई) रद्द कर दिया है। उन्होंने इसे 'दुर्भावनापूर्ण और क्रूर' बताया है। बकौल नितशा, उनके 'अल्पसंख्यक विरोधी और लोकतंत्र विरोधी नीतियों पर विद्वतापूर्ण कार्य' के लिए ऐसा किया गया है।
read more at ABP न्यूज़


