भारत-श्रीलंका मैच के साथ महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का आज हुआ आगाज़
भारत और श्रीलंका के बीच महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का पहला मैच मंगलवार को गुवाहाटी में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। वहीं, टूर्नामेंट के मुकाबले भारत के चार शहरों (गुवाहाटी, इंदौर, विशाखापट्टनम और नवी मुंबई) में खेले जाएंगे जबकि कुछ मैच श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में भी खेले जाएंगे।
read more at espncricinfo


