भारत समेत 3 देशों में महसूस हुए भूकंप के झटके, ईरान में 5.6 रही तीव्रता
ईरान में रविवार सुबह व तजाकिस्तान और भारत में शनिवार रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए। ईरान में इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.6 जबकि तजाकिस्तान में 4.0 और भारत में असम के नागांव में 2.9 मापी गई। ईरान में भूकंप का केंद्र तेहरान के पास जबकि तजाकिस्तान में धरती के नीचे 160 किलोमीटर की गहराई में मिला।
read more at News24 हिन्दी


