Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भ्रष्टाचार मामले में बरी हुए बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस

short by मनीष झा / on Monday, 12 August, 2024
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस को भ्रष्टाचार के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक आयोग (एसीसी) ने बरी कर दिया है। इससे पहले 7 अगस्त को ढाका की एक अदालत ने श्रम कानून उल्लंघन के एक मामले में यूनुस और ग्रामीण टेलीकॉम के 3 अधिकारियों अशरफुल हसन, एम शाहजहां और नूरजहां बेगम को बरी कर दिया था।