Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत में सामने आया मुंबई की जेल में VIP कैदियों के लिए 'उपलब्ध' खाने का रेट

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Friday, 9 August, 2024
सुरेंद्र गाडलिंग नामक कैदी द्वारा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में दायर की गई एक शिकायत में तलोजा सेंट्रल जेल (मुंबई) में वीआईपी कैदियों के लिए 'उपलब्ध' खाने की कीमतों का खुलासा हुआ है। सुरेंद्र ने दावा किया कि जेल में बंद प्रभावशाली कैदियों को रिश्वत के बदले मटन मसाला ₹8,000/किलोग्राम और फ्राइड चिकन ₹2000/किलोग्राम के रेट पर दिया जाता है।