राजस्थान में पहले की भगवान की परिक्रमा, फिर चोर ने मंदिर से उड़ाए लाखों के आभूषण
भीलवाड़ा (राजस्थान) के मांडल में सांवरिया सेठ मंदिर से एक अज्ञात चोर ने दिनदहाड़े भगवान की परिक्रमा और प्रार्थना के बाद चांदी का मुकुट, बांसुरी और 10 कड़े चुरा लिए हैं। बकौल रिपोर्ट्स, करीब ₹2 लाख के आभूषण चोरी की पूरी घटना मंदिर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
read more at Abplive


