Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts
भिवंडी में 4 मंज़िला इमारत ढही, 2 की मौत; 6 लोगों के दबे होने की आशंका
short by पल्लवी श्रीवास्तव / on Friday, 31 July, 2026
भिवंडी (महाराष्ट्र) में गुरुवार रात 4 मंज़िला कोहिनूर अपार्टमेंट ढह गया जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई। मलबे के नीचे 5-6 लोगों के फंसे होने की आशंका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार शाम इमारत में दरारें पड़ने लगीं और इमारत खाली कराई जा रही थी तभी यह अचानक ढह गई। महानगरपालिका ने इसे खतरनाक घोषित किया था।
read more at ABP न्यूज़