भीषण टर्बुलेंस के बीच स्पैनिश एयरलाइन की फ्लाइट के ओवरहेड बिन में फंसा यात्री, सामने आया वीडियो
सोमवार को ब्राज़ील जा रही स्पैनिश एयरलाइन एयर यूरोपा की फ्लाइट में भीषण टर्बुलेंस के बीच एक यात्री ओवरहेड बिन में फंस गया जिसे नीचे खींचते लोगों का वीडियो सामने आया है। यात्रियों ने टूटी हुई सीट और सीलिंग पैनल की तस्वीरें शेयर की हैं। बकौल रिपोर्ट्स, 325 लोगों को ले जा रही फ्लाइट में 30 यात्री घायल हो गए।


