भूस्खलन से बंद हुई सड़क तो कंधे पर बाइक उठाकर ले जाता दिखा हिमाचल में शख्स
हिमाचल प्रदेश के चंबा ज़िले के चुराह में भारी बारिश के चलते भूस्खलन से सड़क बंद होने पर एक शख्स ने कंधे पर अपनी बाइक उठाकर रास्ता पार किया। सामने आए वीडियो में शख्स कंधे पर बाइक उठाए चट्टानों के बीच से गुज़रता दिखा। बकौल रिपोर्ट्स, शख्स इलाके में पनीर सप्लाई करने का काम करता है।
read more at Instagram


