भगोड़े नीरव मोदी के भाई निहाल मोदी को भारत के अनुरोध पर अमेरिका में किया गया गिरफ्तार
भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी के भाई निहाल मोदी को पीएनबी घोटाले को लेकर अमेरिका में गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई और ईडी के प्रत्यर्पण के अनुरोध के बाद यह गिरफ्तारी हुई है। निहाल पर मैनहैटन में एक हीरा कंपनी एलएलडी डायमंड्स से धोखाधड़ी कर $2.6 मिलियन से ज़्यादा के हीरे हासिल करने का भी आरोप है।
read more at News18 हिंदी


