भगोड़े मेहुल चोकसी की ₹46 करोड़ की संपत्ति होगी नीलाम, मुंबई के PMLA कोर्ट ने दी मंज़ूरी
पीएनबी घोटाले के आरोपी और भगोड़े मेहुल चोकसी की संपत्तियों की नीलामी का रास्ता साफ हो गया है। मुंबई की पीएमएलए कोर्ट ने चोकसी से जुड़ी कंपनी गीतांजलि जेम्स की ₹46 करोड़ की असुरक्षित संपत्तियों की नीलामी की अनुमति दे दी है। इसमें बोरीवली (मुंबई) में फ्लैट, बीकेसी में दफ्तर, गोरेगांव की औद्योगिक इकाइयां और सोने-चांदी के आभूषण शामिल हैं।
read more at इंडिया टीवी


