भगदड़ के बाद नई दिल्ली स्टेशन के एक ही प्लैटफॉर्म से जाएंगी सभी प्रयागराज स्पेशल ट्रेनें
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ के बाद रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। अब प्रयागराज जाने वाली सभी स्पेशल ट्रेनों का संचालन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लैटफॉर्म नंबर 16 से होगा और प्रयागराज जाने वाले यात्री रेलवे स्टेशन के लिए अजमेरी गेट की तरफ से आएंगे व जाएंगे। वहीं, नियमित ट्रेनें सभी प्लैटफॉर्म से चलती रहेंगी।
read more at इंडिया टीवी


