भगदड़ के एक दिन बाद वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने किया यात्रा के लिए ऑनलाइन बुकिंग का फैसला
वैष्णो देवी (कटरा) में मची भगदड़ में 12 तीर्थयात्रियों की मौत के एक दिन बाद श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने रविवार को फैसला किया कि अब से यात्रा के लिए बुकिंग केवल ऑनलाइन ही की जा सकेगी। गौरतलब है, अबतक तीर्थयात्री या तो कटरा आने पर यात्रा पर्ची लेते थे या फिर इसे ऑनलाइन जारी करवा सकते थे।
read more at हिन्दुस्तान


