Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भगवद गीता, रामायण, महाभारत व कुरान कर्नाटक में नैतिक विज्ञान विषय का हिस्सा होंगे: मंत्री

short by अक्षत मित्तल / on Wednesday, 20 April 2022
कर्नाटक के प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा मंत्री बी.सी. नागेश ने कहा है कि इस शैक्षणिक वर्ष से नैतिक विज्ञान पाठ्यक्रम का हिस्सा होगा और यह केवल एक धर्म तक सीमित नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि पंचतंत्र, भगवद गीता, रामायण, महाभारत, कुरान समेत सभी धर्मों का सार नैतिक अध्ययन का हिस्सा होगा। बकौल नागेश, इस विषय की कोई परीक्षा नहीं होगी।