भगवान कृष्ण की मूर्ति विसर्जन के दौरान दिल्ली में यमुना में डूबने से हुई 5 युवकों की मौत
भगवान कृष्ण की मूर्ति विसर्जन के दौरान दिल्ली में डीएनडी फ्लाईओवर के नीचे यमुना नदी में डूबने से 5 युवकों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, मूर्ति नदी के बीच में फंस गई जिसके बाद 6 युवक उसे निकालने गए जिनमें से केवल एक वापस आया था। बकौल पुलिस, पांचों शव नदी से बरामद कर लिए गए हैं।
read more at News18 हिंदी


