राजस्थान के सूखे कुएं से मिला ₹5 करोड़ की नकली दवाइयों का जखीरा, आगरा से 3 गिरफ्तार
राजस्थान के भरतपुर ज़िले के खटनावली गांव में सूखे कुएं से 274 कार्टन नकली दवाएं बरामद हुईं है। इस मामले में पुलिस ने आगरा से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह दवाएं आगरा से ट्रक में लाई गई थीं जिसमें हार्ट, बीपी और डायबिटीज़ की दवाएं शामिल थीं। दो मुख्य आरोपी अभी फरार हैं।
read more at Tv9hindi


