भरोसे के लायक नहीं है रूस: जयशंकर के 'रूस से तेल खरीदता रहेगा भारत' बयान पर अमेरिका
विदेश मंत्री एस. जयशंकर के 'रूस से तेल खरीदना भारत के लिए फायदेमंद रहा और भारत इसे जारी रखेगा' बयान पर अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा है कि रूस ईंधन का भरोसेमंद स्रोत नहीं है। उन्होंने कहा, "केवल एक क्षेत्र या यूक्रेन के लिए नहीं बल्कि भारत को सामूहिक हित के लिए अपनी निर्भरता घटानी चाहिए।"
read more at Hindustan Times


