भवानी देवी ने रचा इतिहास, एशियन चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली पहली भारतीय तलवारबाज़ बनीं
ओलंपियन भवानी देवी ने सोमवार को एशियन फेंसिंग चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली पहली भारतीय तलवारबाज़ बनकर इतिहास रच दिया। सेमीफाइनल मुकाबले में उज़्बेकिस्तान की ज़ेनाब दयाबेकोवा से 14-15 से हारकर भवानी ने कांस्य पदक जीता। इससे पहले भवानी ने क्वॉर्टर फाइनल मुकाबले में मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन व जापान की मिसाकी इमूरा को 15-10 से हराया था।
read more at हिन्दुस्तान


