भारत 15 दिसंबर से शुरू करेगा नियमित अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि देश में नियमित अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें 15 दिसंबर से शुरू होंगी। सरकार ने कहा, "(स्वास्थ्य मंत्रालय) द्वारा जोखिम की श्रेणी में रखे गए देशों के आधार पर, देशों को अलग-अलग क्षमता प्रतिबंधों के साथ 3 श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है।" गौरतलब है, देश में मार्च 2020 से नियमित अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें निलंबित हैं।
read more at The Economic Times


