भारत, अमेरिका, इज़रायल और यूएई आर्थिक सहयोग के लिए बनाएंगे अंतर्राष्ट्रीय फोरम
इज़रायल के विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, भारत, यूएस, इज़रायल और यूएई आर्थिक मामलों पर सहयोग के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय फोरम का गठन करेंगे। यह फोरम प्रौद्योगिकी, यातायात, सामुद्रिक सुरक्षा एवं अन्य क्षेत्रों में संयुक्त इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं के लिए संभावनाओं को तलाशेगा। गौरतलब है, भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर इज़रायल की 5 दिवसीय यात्रा पर हैं।


