भारत और रूस के संबंध स्थिर, समय की कसौटी पर खरे उतरे हैं: मॉस्को में विदेश मंत्री जयशंकर
विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने मंगलवार को मॉस्को में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से बातचीत पर कहा कि भारत और रूस के बीच बेहद स्थिर संबंध हैं और समय की कसौटी पर खरे उतरे हैं। उन्होंने कहा, "हमारा उद्देश्य दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाने की पृष्ठभूमि में एक संतुलित, लाभकारी और दीर्घकालिक साझेदारी बनाना है।"
read more at भाषा


