भारत का पहला सूर्य मिशन 'आदित्य-एल1' सफलतापूर्वक आखिरी कक्षा में हुआ स्थापित: पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ट्वीट किया कि भारत का पहला सूर्य मिशन 'आदित्य-एल1' सफलतापूर्वक अपने गंतव्य (आखिरी कक्षा) तक पहुंच गया है। उन्होंने लिखा, "भारत ने एक और मुकाम हासिल कर लिया है।" करीब 110 दिनों की यात्रा के बाद स्पेसक्राफ्ट को सन-अर्थ के लग्रांजियन पॉइंट-1 (एल-1) के पास हेलो ऑर्बिट में स्थापित किया जाना था।
read more at हिन्दुस्तान


