भारत की 17 वर्षीय दिव्या देशमुख ने जीता टाटा स्टील चेस इंडिया रैपिड टूर्नामेंट
भारत की 17-वर्षीय महिला ग्रैंडमास्टर दिव्या देशमुख ने टाटा स्टील चेस इंडिया रैपिड (महिला) टूर्नामेंट जीत लिया है। दिव्या ने 9 राउंड में 7 अंक हासिल कर यह टूर्नामेंट जीता। पहली बार इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहीं दिव्या ने पहले राउंड में भारत की नंबर 1 महिला चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी को भी हराया था।
read more at X (formerly Twitter)


