Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारत की टी20 विश्व कप की टीम में आईपीएल की किस टीम के कितने खिलाड़ी हैं शामिल?

short by रौनक राज / on Thursday, 9 September 2021
बीसीसीआई ने टी20 विश्व कप 2021 के लिए 15-सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। इसमें मुंबई इंडियंस के सबसे अधिक छह खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं, इसमें दिल्ली कैपिटल्स के 3 व पंजाब किंग्स के 2 खिलाड़ी जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइज़र्स हैदराबाद के एक-एक खिलाड़ी शामिल हैं।
read more at BCCI